हमदर्द बना हैवान! नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, सिर कुचलकर खेत में फेंका

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दीपावली का सामान खरीदने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्मी ने चाय में नशीली दवा देकर महिला को हवस का शिकार बनाया।

श्योपुर जिले में दीपावली का सामान खरीदने आई एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाय में नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसके सिर पर कई वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला को खेत में फेंककर भाग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस 28 साल की पीड़िता को श्योपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां करीब 16 घंटे बाद उसे होश आया। महिला के सिर, आंख और चेहरे पर काफी चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया, आरोपी फिलहाल परिवार सहित फरार है। एक-दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लेंगे। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। महिला ने लड़खड़ाती जुबान में आपबीती सुनाई। उसने कहा, वह आरोपी को नहीं जानती और चाहती है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।

पीड़िता के दर्द की कहानी उसी की जुबानी…
घर वालों ने 15-16 साल की उम्र में मेरी शादी श्योपुर जिले के कराहल गांव में समाज के युवक से कर दी थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य रहा। चार बच्चे भी हुए। कुछ समय बाद पति को शराब की लत लग गई, वह दिन में भी शराब पीने लगा। रात-दिन इधर-उधर घूमता रहता था। उसका किसी के साथ चक्कर चल रहा था। शराब नहीं पीने और कुछ काम करने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। तीन साल पहले उसने मुझे घर से निकालकर दूसरी शादी कर ली। मैं मायके में मां और भाइयों के साथ रह रही हूं। मेहनत मजदूरी करके ढाई हजार रुपये जमा किए थे। करहाल क्षेत्र में स्थित अपने मायके से दीपावली का सामान लेने के लिए 10 अक्टूबर को बस से अकेली श्योपुर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *