(भोपाल ) अखिल विश्व सत्य सनातन संघ द्वारा दस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किए

31 मई 2025। अखिल विश्व सत्य  सनातन संघ के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से देश के दस राज्यों में प्रांत प्रमुखों/प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदित भदौरिया के द्वारा की गई है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश प्रांत प्रमुख डॉ. राजीव वर्मा(लखनऊ), मध्य प्रदेश प्रांत प्रमुख श्री सोहन साहू (डिंडोरी), दिल्ली प्रदेश प्रांत प्रमुख, श्री शिशिर कांत श्रीवास्तव(महर्षि नगर), महाराष्ट्र प्रांत प्रमुख श्री पवन सक्सेना (बम्बई ),पश्चिम बंगाल प्रांत प्रमुख श्री चंदन सिंहा(कलकत्ता),हरियाणा प्रांत प्रमुख इंजी. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, गोवा प्रांत प्रमुख प्रो. मधुप प्रकाश निगम, बिहार प्रांत प्रमुख श्री सदन प्रसाद(पटना), झारखंड प्रांत प्रमुख श्री विजय कुमार सिन्हा (देवघर) एवं छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख के रूप में श्री ज्ञानेश पीडिया(रायपुर) का मनोनयन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदोरिया के द्वारा किया गया  उदित भदौरिया द्वारा बताया गया कि  शेष प्रदेशों में शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा।इसके साथ ही अखिल विश्व  सत्य सनातन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कल नेपाल पहुंचेंगे तथा काठमांडू में नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रमुख मनोनीत किए जाएंगे,जिसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारण भी किया जाएगा।भारत का सत्य सनातन संघ अब विश्व के दूसरे देशों में भी सत्य सनातन धर्म को का प्रचार प्रसार करेगा।इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अन्य देशों के सनातनी भी संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीघ्र गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। देश के सभी नौजवान एवं वरिष्ठ सनातनियों से निवेदन है कि देश और प्रदेश के वह सभी प्राणी सनातन से जुड़े। इस सनातन संघ की विशेषता है कि इससे जुड़ने के लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं रखी गई है।केवल राजनीतिक व्यक्ति इसमें पदाधिकारी नहीं हो सकता है।यह संघ कभी भी किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेगा। व्यक्ति विशेष जिस सनातनी का अच्छा व्यक्तित्व नजर आए उसको वोट करें परंतु दलगत राजनीति से हमेशा दूर रहे।राष्ट्रीय कार्यकारिणी के किसी भी पदाधिकारी से इस संघ में जुड़ने के लिए संपर्क किया जा सकता है