अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन पढ़ावली के बटेश्वर में आयोजित किया गया

मुरैना 21 जनवरी 2023/विद्यार्थी भविष्य के नागरिक है, इन्हीं नागरिकों में कई डॉक्टर, कई इंजीनियर तो कई अन्य पदों पर रहकर देश की सेवा करेंगे। आज इन्हीं विद्यार्थियों को प्राकृतिक की प्रत्यक्ष अनुभूति कराने के लिये ऐतिहासिक स्थल पढ़ावली की घड़ी एवं बटेश्वर मंदिर की तलहटी में जंगल भ्रमण कराया गया। पढ़ावली की घड़ी वह बटेश्वर का ऐतिहासिक महत्त्व को समझाया, अनुभूति कराई। जंगल में वन्य प्राणी, जलीय जीवों एवं पर्यावरण के महत्व तथा इनके संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाई गई। उन्हें संवेदनशील बनाने के लिये और उनके द्वारा जन-जन तक संदेश पहुंचाने के मकसद से अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन पिछले दिनों से चल रहा है।
कार्यक्रम में श्री जाकिर हुसैन ने बच्चों को यह प्रेरणा दी कि बच्चे संवेदनशील होकर पर्यावरण प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करें। क्योंकि जल से वन है तो जीवन है। यही सबसे बड़ा धन है। वन हमारे फैफड़े हैं, इनके बगैर जीवन की कल्पना व्यर्थ है। पेड़ न खाते अपना फल, नदिया न पीती अपना जल सेवा त्याग की। इस मिसाल को विद्यार्थियों के मन निर्मल मन में भाव जगाया। एसडीओ श्री प्रतीक दुबे ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिये निष्ठा पूर्वक शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति में एक जीव दूसरे पर आधारित है। इसलिए उनका और उनके आवासों का संरक्षण और संवर्धन करने की आवश्यकता है।
डीएफओ श्री स्वरूप दीक्षित ने बच्चों को यह प्रेरणा दी जो मेहनत करता है, वही पाता है। प्रकृति की गोद में ही हम पलते बढ़ते हैं। इसलिए इसका संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उनके द्वारा वन विभाग की संरचना को बच्चों को समझाया गया तथा वन सेवा में कैसे आप लोग जा सकते हैं, उनके द्वारा बताया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता के रूप में डॉक्टर विनायक सिंह तोमर, प्राध्यापक गर्ल्स कॉलेज मुरैना व सीएम राइज हाई स्कूल सुरजनपुर के प्रिंसिपल शर्मा ने भी सार्थक उद्बोधन दिए। बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किये। रेंज मुरैना के अंतर्गत अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2022-23 का आयोजन सीएम राइज हाईस्कूल सुरजनपुर के 120 छात्र-छात्राएं, 4 शिक्षक, डीएफओ, एसडीओ, प्रोफ़ेसर विनायक तोमर, हाईस्कूल के प्रिंसिपल शर्मा, मुरैना रेंज की रेंज ऑफीसर श्रीमती श्वेता त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर श्री जाकिर हुसैन, संतोष कुशवाह व वन कर्मी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।