जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई की
जयपुर । जिले में डेंगू की रोकथाम एवं मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला कलक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई कर आमजन को स्वच्छता एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम का संदेश दिया। इस दौरान सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत उपस्थित रहे।जिला कलक्टर ने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है। इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी आयोजित कर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, कबाड़ एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई और जांच की जाए।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं। इस दिन घरों में कूलर खाली कर साफ करें, पानी के बर्तनों को धोकर सुखाएं तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि एडीज मच्छर के प्रजनन को रोका जा सके।


40 नए शहर, 87 लाख वोटर और बड़ा फैसला… राजस्थान में आज किसके पक्ष में पड़ेगा जनादेश?
चुनाव से पहले बालोतरा में बढ़ा तनाव, कांग्रेस-RLP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद
राजस्थान निकाय चुनाव: मतदान के बीच बढ़ा तनाव, जयपुर से बाड़मेर तक बवाल
दिल्ली में BRICS का सुरक्षा चक्रव्यूह, ड्रोन और विरोध-प्रदर्शन के खतरे से निपटने की तैयारी
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री