मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित कक्ष में सी.जी. पॉवर के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर कौल ने सौजन्य भेंट की। सी.जी. पॉवर कंपनी, ट्रांसफॉर्मर्स और उसके कम्पोनेंट्स का उत्पादन करती है। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपनी औद्योगिक इकाई की स्थापना की जा चुकी हैं। कंपनी की ऐसी ही एक उत्पादन इकाई सीहोर में स्थापित हो रही है।
सी.जी. पॉवर के एमडी कौल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी सीहोर स्थित निर्माण इकाई के 3 सितंबर 2026 को होने वाले लोकार्पण समारोह का मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का अनुरोध किया।


उज्जैन पहुंचे कार्तिक आर्यन, महाकाल का लिया आशीर्वाद
एमपी के नगर निगमों में 108 एल्डरमैन की एंट्री, विकास और जनहित पर देंगे सुझाव
CJP प्रदर्शन मामले में बीजेपी का समर्थन, कंगना रनौत ने पुलिस की तारीफ की
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?
तंबाकू के धुएं से बढ़ता है आंखों की बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क