गोहद I पालक महासंघ ईकाई गोहद की कार्यकारिणी घोषित करारिया अध्यक्ष, राजपूत मीडिया प्रभारी नियुक्त

 

गोहद। पालक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर एवं चम्बल संभाग प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह कराना एवं जिला अध्यक्ष श्री धीरज गुप्ता की अनुशंसा एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल विश्वकर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव प्रबोध पंड्या द्वारा संगठन की तहसील इकाई गोहद की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें उनके द्वारा ब्लाक अध्यक्ष महेश करारिया रिटायर्ड फौजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामधारी सिंह दिनकर, उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह, सचिव रामवीर सिंह, सहसचिव देव सिंह जाटव, संरक्षक अंतराम प्रजापति, कानूनी सलाहकार एंड अनिल कुमार, सलाहकार मुकेश कुमार उपरेती,

            मीडिया प्रभारीऊदलसिंहराजपूत,सह मीडिया प्रभारी सतीश, कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा,सह कोषाध्यक्ष विजय कुमार बघेल, आदि सभी पदाधिकारियों को आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रदेश महासचिव प्रबोध पंड्या पालक महासंघ ने सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि आप लोग शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों एवं अभिवावकों के हितों की आवाज बनकर संगठन को गति प्रदान करेंगे साथ ही संभाग प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष को सहयोग प्रदान करेंगे I