www.mpcoverage.com
महिलाएं किसानी के क्षेत्र में और आगे बढ़ें, यह सरकार की प्राथमिकता – श्री तोमर देश की प्रगति यात्रा में महिलाओं का योगदान अत्यंत आवश्यक – केंद्रीय मंत्री तोमर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ महिला किसान दिवस कार्यक्रम मुरैना /केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और महिलाएं उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं, फिर वह खेती-किसानी का क्षेत्र हो या खेल का अथवा शिक्षा या तकनीक का या फिर उद्यम का। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार प्रयास कर रही है कि देश की बेटियां तेजी से आगे बढ़ें। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है और योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। महिलाएं खेती-किसानी के क्षेत्र में और आगे बढ़ें, यह भारत सरकार की प्राथमिकता है। Post Views: 120