डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा, CM भजनलाल शर्मा ने ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ को दी रफ्तार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का युग है। तकनीक ने जहां जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है, वहीं साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा साइबर अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार सख्ती से कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेशभर में साइबर अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के माध्यम से साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य में राजस्थान साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (R4C) के माध्यम से साइबर अपराध की रोकथाम, अनुसंधान, तकनीकी समन्वय तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य त्वरित सूचना साझा करने के लिए अत्याधुनिक मंच बनाया जा रहा है। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं ऑपरेशन एंटीवायरस जैसे अभियानों के माध्यम से साइबर पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक विवरण अथवा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित नागरिक, सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था और सुरक्षित राजस्थान का संकल्प राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


'रामायण' में बड़ा बदलाव, जटायु को आवाज देंगे अनुपम खेर; बिग बी नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा
उज्जैन पहुंचे कार्तिक आर्यन, महाकाल का लिया आशीर्वाद
एमपी के नगर निगमों में 108 एल्डरमैन की एंट्री, विकास और जनहित पर देंगे सुझाव
CJP प्रदर्शन मामले में बीजेपी का समर्थन, कंगना रनौत ने पुलिस की तारीफ की
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?