किसके सिर सजेगा इंदौर भाजयुमो का ताज ? सियासी गलियारों में चर्चा तेज
इंदौर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अब अखिलेश निक्की राय और सार्थक जैन के नामों को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। दोनों ही नामों को संगठन के अलग-अलग समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
अखिलेश निक्की राय को भाजयुमो इंदौर में लंबे समय से सक्रिय और मजबूत संगठनात्मक चेहरों में गिना जाता है। वर्तमान में वे नगर महामंत्री, भाजयुमो इंदौर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संगठन में उनका पुराना अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ और लंबे समय से सक्रिय भूमिका उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बनाती है।
वहीं सार्थक जैन का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से सामने बताया जा रहा है। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता और विद्यार्थी परिषद से जुड़े अनुभव के चलते उन्हें भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में मुकाबला केवल नए चेहरे के चयन का नहीं, बल्कि संगठन में अनुभव और सक्रियता के बीच संतुलन का भी माना जा रहा है।
अब सभी की नजरें भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि नगर अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखा जाएगा। यदि दोनों नामों पर सहमति नहीं बनती है, तो संगठन किसी तीसरे नाम पर भी विचार कर सकता है।
फिलहाल अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के युवा संगठन में चर्चाओं का दौर जारी है और अंतिम फैसला सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप