Phoenix Citadel Mall में HAMMERZZ क्लब की ओपनिंग आज, पहले ही दिन नियमों पर उठे सवाल; रात 2 बजे तक पार्टी के दावे
इंदौर। बायपास स्थित Phoenix Citadel Mall में आज HAMMERZZ क्लब की ओपनिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। गोवा से जुड़े इस क्लब के इंदौर में दस्तक देने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, क्लब की ओपनिंग के पहले ही दिन देर रात तक पार्टी चलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक क्लब के कर्ताधर्ता का आज जन्मदिवस भी है और इसी दिन क्लब की ओपनिंग रखी गई है। ऐसे में देर रात तक पार्टी चलने की चर्चाएं तेज हैं। बातचीत के दौरान एक युवती द्वारा की गई रिकॉर्डिंग में भी रात करीब 2 बजे तक पार्टी चलने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रिकॉर्डिंग और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि MPCOVERAGE नहीं करता है।
नाबालिगों की एंट्री और ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी सवाल
क्लब की ओपनिंग में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना के बीच नाबालिगों की एंट्री को लेकर भी दावे सामने आए हैं। इसके अलावा यदि देर रात तक पार्टी चलती है तो पार्टी से निकलने वाले लोगों के बीच ड्रिंक एंड ड्राइव की संभावनाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल पुलिस और प्रशासन की निगरानी को लेकर है। क्या Phoenix Citadel Mall स्थित HAMMERZZ क्लब की ओपनिंग के दौरान निर्धारित समय और अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा? क्या नाबालिगों की एंट्री पर निगरानी रखी जाएगी और शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी?
अब पुलिस-प्रशासन की निगरानी पर नजर
ओपनिंग के पहले ही दिन क्लब को लेकर उठ रहे इन सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर हैं। देर रात तक चलने वाली पार्टी की सूचना सही साबित होती है या नहीं और आयोजन के दौरान नियमों का कितना पालन होता है, यह आने वाले घंटों में स्पष्ट होगा।
MPCOVERAGE की नजर अब पूरे मामले पर बनी हुई है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप