युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
अंबिकापुर। सतीपारा स्थित किराए के मकान में 22 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में प्रताड़ना का खुलासा होने के बाद मृतका के प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवाह और प्रताड़ना से उपजा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी नैना तिर्की अंबिकापुर के सतीपारा में रहकर एक वस्त्र दुकान में कार्य करती थी। उसका प्रेम संबंध गोधनपुर निवासी अंबिकेश उर्फ गोलू गुप्ता से था। प्रेमी के परिजनों द्वारा उसका रिश्ता किसी अन्य जगह तय किए जाने को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी युवती के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था।
मोबाइल और परिजनों के बयान से खुला राज
घटना से दो दिन पूर्व युवती ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। 5 सितंबर की दोपहर उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कोतवाली पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू की और मृतका का मोबाइल जब्त कर परिजनों के बयान दर्ज किए। कॉल डिटेल और साक्ष्यों के आधार पर प्रताड़ना की पुष्टि हुई।
आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
जांच में आरोप सिद्ध होने पर पुलिस ने आरोपी अंबिकेश उर्फ गोलू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप