इंदौर। मोती तबेला क्षेत्र में मल-मूत्र से दूषित पानी पीने को मजबूर रहवासियों की समस्या को लेकर MPCOVERAGE ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और मौके पर पहुंचकर ड्रेनेज लाइन की सफाई का काम शुरू कराया।

 

रहवासियों के अनुसार क्षेत्र में ड्रेनेज जाम होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा था, जिससे पेयजल को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर रहवासियों में नाराजगी थी।

 

जिम्मेदारों ने बताया कि MPCOVERAGE के माध्यम से सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लिया गया और मौके पर टीम भेजकर ड्रेनेज सफाई का कार्य कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक कुछ रहवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण ड्रेनेज लाइन बार-बार जाम होने की समस्या सामने आ रही है। जिम्मेदारों ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।