भाजयुमो नगराध्यक्ष की दौड़ तेज, अमित सिंह, मयूरेश पिंगले, धीरज ठाकुर समेत कई दावेदारों के नाम चर्चा में
इंदौर,कृष्णा राठौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगराध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जल्द फैसला होने की संभावना है। इस पद के लिए अमित सिंह कुशवाह, मयूरेश पिंगले, धीरज ठाकुर, अमित पालीवाल और अक्षांशु तिवारी के नाम चर्चा में हैं।
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र-5 से दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है, जिससे अमित सिंह कुशवाह को बढ़त मिल रही है। वहीं नगर महामंत्री मयूरेश पिंगले के नाम पर भी सहमति बनने की चर्चा है। धीरज ठाकुर भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। संगठन कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता, संगठनात्मक अनुभव और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जल्द अंतिम निर्णय ले सकता है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप