इंदौर में पानी की टंकी में मिला युवक का शवः छह दिन से लापता था; दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित जबरन कॉलोनी में शनिवार को एक पानी की टंकी से 35 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पप्पू मालवीय (35), पिता स्वर्गीय केशर सिंह मालवीय, निवासी जबरन कॉलोनी, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पप्पू रविवार को आखिरी बार लोगों को दिखाई दिया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। छह दिन बाद शनिवार को टंकी से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा तो शव नजर आया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टंकी से शव निकालने के लिए पहले फर्शी तोड़ी गई। इसके बाद मोटर की मदद से टंकी का पानी निकाला जा रहा है, ताकि शव को बाहर निकाला जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
मृतक की बड़ी बहन सुगंध चौहान ने बताया कि परिजन बद्रीनाथ यात्रा पर रविवार से गए हैं। पप्पू अकेला रहता था। पत्नी और बेटी कुछ साल पहले छोड़कर चले गए थे। वह पेंटर का काम करता था


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप