कंगना रनौत की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का 'सद्बुद्धि यज्ञ', माफी की मांग
इंदौर। भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र ने पंढरीनाथ चौराहा स्थित भैरव बाबा मंदिर में 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं एनएसयूआई शहर उपाध्यक्ष लवेश यादव ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि द्वारा महिलाओं और छात्राओं के संबंध में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कंगना रनौत से अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान हवन कर कंगना रनौत को सद्बुद्धि प्राप्त होने की प्रार्थना की गई। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के प्रयोग का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुकेश पुरी, रोहित जोशी, कमलेश पाठक, मुकेश बड़के, यशपाल गहलोत, गिरीश जोशी, वीरू झंझोट, राजीव शर्मा, शेख सलीम, गब्बर खान, राधेश्याम चौहान, दानिश खान, अनिल टाक, देवीलाल लश्करी, अजय बड़के, पुखराज राठौर, विशाल चतुर्वेदी, तुषार जोशी, नितीश भारद्वाज, लक्ष्मण खत्री, राहुल धाकरे, रविकांत सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप