इंदौर। सराफा बाजार में मांगीलाल माणकचंद जैन की दुकान के पीछे लगी भगवान की तस्वीर के आसपास कथित रूप से कुछ लोग शौचालय के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। कर्मचारियों ने संबंधित व्यापारी लोगों से इस पर तत्काल रोक लगाने और प्रशासन से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।