आकाश आनंद का बड़ा मिशन, सोशल मीडिया टीम के साथ चुनावी अभियान को देंगे रफ्तार
लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जिम्मेदारी संभालने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रचार अभियान को आक्रामक और आधुनिक स्वरूप देने के लिए आकाश जल्द ही दिल्ली में अपनी सोशल मीडिया कोर टीम के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर मंथन करेंगे।
चुनावी प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का होगा प्रयोग
पार्टी इस बार अपने चुनाव प्रचार अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की आधुनिक मदद लेने की पूरी तैयारी कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी के वैचारिक सिद्धांतों और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल की प्रमुख उपलब्धियों को बेहद सरल और आकर्षक तरीके से समझाना है।
युवाओं को साधने और विरोधियों की घेराबंदी की रणनीति
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आकाश अपनी सांगठनिक टीम को मजबूत करने में जुटे हैं, ताकि दिल्ली में हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद राज्य के युवाओं तक पार्टी की पैठ को और अधिक मजबूत किया जा सके।
पार्टी इस बात पर विशेष जोर देगी कि बसपा हमेशा से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर फिक्रमंद रही है। इसके साथ ही, अन्य दलों की तरह युवाओं को गुमराह कर कानूनी पचड़े में फंसने से बचाने का संदेश भी दिया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस रणनीति के जरिए मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी की घेराबंदी करने की तैयारी है, जो मौजूदा समय में बसपा के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती के रूप में उभर रही है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप