कृष्णा राठौर। इंदौर (Indore) के एक वृद्धाश्रम (Old Age Home) में बुजुर्ग महिलाओं (Elderly Women) के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक लड़का, जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है, वह डंडे से महिलाओं को पीट रहा है। मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है। बाणगंगा थाना पुलिस ने इसकी संचालिका को थाने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया।

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर भेजा। प्रशासन ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे 30 बुजुर्गों में से स्वस्थ लोगों को गांधी नगर स्थित निराश्रित आश्रम और गणेश वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि बीमार बुजुर्गों को सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा। प्रशासन ने वृद्धाश्रम को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।