खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री ट्रॉफी और खेल पुरस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि जानें
रायपुर| छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नकद राशि, प्रेरणा निधि और डाइट मनी हेतु आधिकारिक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य खिलाड़ी और प्रशिक्षक आगामी 5 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं।
खेल पुरस्कारों और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए आवेदन प्रक्रिया
विभिन्न खेल पुरस्कारों, नकद राशि, खेलवृत्ति और प्रेरणा निधि के आवेदन फॉर्म संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सभी जिला कार्यालयों तथा संबंधित राज्य खेल संघों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
-
शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए आवेदन नियमानुसार राज्य खेल संघों की अनुशंसा के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे।
-
पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन सीधे तौर पर संचालनालय या जिला कार्यालयों में खिलाड़ियों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
जिला कार्यालयों या संचालनालय में राज्य खेल संघों की अनुशंसा के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्रों के प्रारूप और अन्य सूचनाएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [https://sportsyw.cg.gov.in/cgsports/](https://sportsyw.cg.gov.in/cgsports/) पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष पुरस्कार संबंधी सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किए गए आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।
सीधे जिला कार्यालयों में भी जमा किए जा सकते हैं आवेदन
पुरस्कार नियमों के प्रावधानों के अनुसार, यदि किसी खिलाड़ी की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा अनुशंसा नहीं की गई है, किंतु उनकी खेल उपलब्धियां उत्कृष्ट हैं, तो वे अपने संपूर्ण विवरण और दस्तावेजों के साथ 5 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मुख्य संचालनालय या संबंधित जिला कार्यालयों में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप