यौन उत्पीड़न के आरोप में ट्रेनी IPS पर शिकंजा, तेलंगाना में हुई गिरफ्तारी
हैदराबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में महिला सह-प्रशिक्षु का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को ट्रेनी आईपीएस अधिकारी एम. उदय कृष्ण रेड्डी (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का रहने वाला उदय दिसंबर 2025 से पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। पुलिस जांच के मुताबिक, दोनों की मुलाकात साल 2025 के मध्य में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन बाद में महिला ने यह रिश्ता खत्म कर किसी अन्य जगह शादी कर ली थी।
रिश्ता टूटने के बाद कर रहा था प्रताड़ित
रिश्ता समाप्त होने और महिला के विवाह के बावजूद आरोपी उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप