विधानसभा-3 में कांग्रेस के भीतर असंतोष की चर्चाओं पर वार्ड अध्यक्ष का जवाब, बोले- सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में दी गई थी
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-03 में कांग्रेस संगठन के भीतर असंतोष की चर्चाओं के बीच अब पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीपक प्रधान द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक स्वर्गीय अश्विन 'बाबा' जोशी मित्र मंडल को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी जा रही, जिससे उनके समर्थक कार्यक्रमों से दूर रह रहे हैं।
इस मामले में वार्ड क्रमांक-61 के कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष अमूल वर्मा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाला कार्यकर्ता उनके ही वार्ड का है। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्यकर्ता के भाई कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्हें पार्टी के कार्यक्रम की सूचना पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दे दी गई थी।
अमूल वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी संगठन द्वारा नियमित रूप से साझा की जाती है और सूचना नहीं मिलने का आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के बजाय संगठन के भीतर संवाद बनाए रखने की अपील भी की।गौ
रतलब है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय अश्विन 'बाबा' जोशी के समर्थकों को लेकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, वार्ड अध्यक्ष के बयान के बाद मामले को लेकर संगठन का पक्ष भी सामने आ गया है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप